आज तीन जून को 9 ग्रहों के राजा और तीनो लोको के न्यायाधीश श्री सूर्य पुत्र शनिदेव की जयंती मनाई जा रही है वट सावित्री अमावश्या है इस दिन सर्वार्थ सर्व कार्य अमृत सिद्धि योग में शनि देव की विशेष पूजा अर्चना की जाती है इस दिन शनिदेव के लिए विशेष पूजा-पाठ करने की परंपरा है. स्टेशन रोड दुर्ग के मनोकामना सिद्ध गजकेसरी शनि शक्तिधाम में शनि महोत्सव बड़े हर्षोल्लास से मनाया जाएगा
भगवान शनिदेव की मुख्य प्रतिमा पर विशेष वैदिक मंत्रों के द्वारा विशेष तेलाभिषेक निःशुल्क किया जाएगा.शनि देव जी को 101 किलो लड्डुओं का महाभोग संध्या 5 बजे से विशाल भंडारा महाप्रसाद,संध्या 7 बजे 108 द्वीपो से महाआरती की जाएगी,ऐसा माना जाता है कि आज के दिन शनिदेव की पूजा करने से 9 ग्रहों के राजा शनिदेव की विशेष कृपा मिलती है,शनि की दशा महादशा चल रही हो तो तो उसके लिये भी यह दिन बहुत ही कल्याणकारी है।